समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तुरी । छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा संभाग के बड़े नेता टीएस सिंहदेव को बुधवार को दिनभर चली बैठक के बाद पार्टी के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया है स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने पर साल मुलाकात कर उन्हें साल व बुके भेट कर मस्तुरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ उनसे आशीर्वाद लिया। साथ में उपस्थित जयराम नगर कृषि मंडी के उपाध्यक्ष संतोष दुबे, ओखर कांग्रेस नेता लक्ष्मी भार्गव, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह और पराघाट से प्रशांत बंजारे ने भी उप मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



