google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों को नागवार गुजरा, जिससे चिढ़कर दुकानदार को पीट दिया

समाज जागरण
अयोध्या।
जनपद अयोध्या की नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज जप्ती के पास चाय की दुकान करने वाले दुकानदार को दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पीट दिया। दर्ज एफआईआर में बड़ा रमना रीडगंज निवासी दीपक यादव ने बताया कि वजीरगंज स्थित उनकी चाय की दुकान पर ओमपुरम कॉलोनी निवासी शशांक पांडेय व अमर कपूर अक्सर चाय पीते थे।
पैसा मांगने पर खाते में लिखने को कहते थे। धीरे-धीरे दोनों का क्रमशः 6500 और 2500 रुपये बकाया हो गया। 18 जुलाई को फोन करके उनसे रुपये मांगा तो वह गाली देने लगे। 20 जुलाई की दोपहर अमर कपूर अपने साथियों शशांक, आदित्य, छोटू व अज्ञात लोगों के साथ आए और मारपीट करने लगे। अंजनीपुरम कॉलोनी निवासी तुषार, विक्रांत आदि बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन करके आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)