google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिटिया के जन्मदिन पर आनंद इंटरप्राइजेज की पहल, समृद्धि ज्ञान ज्योति विद्यालय को भेंट किए दो सीलिंग पंखे

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बीजपुर/ सोनभद्र। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आनंद इंटरप्राइजेज, किरबिल की ओर से बिटिया श्रीमआनंद के जन्मदिन के अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान, बीजपुर को दो सीलिंग पंखे सप्रेम भेंट किए गए। यह सहयोग गांधी धाम में संचालित समृद्धि ज्ञान ज्योति विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया।

संस्थान की ओर से इस नेक पहल के लिए आनंद इंटरप्राइजेज का आभार व्यक्त किया गया। समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा गांधी धाम में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई करने आते हैं। गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई के दौरान होने वाली परेशानी को कम करने और शिक्षण केंद्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो सीलिंग पंखे भेंट किए गए। इस सहयोग से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत खुशी के अवसर को सामाजिक सहयोग से जोड़ना एक सकारात्मक पहल है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, उपाध्यक्ष जावेद अहमद, कोषाध्यक्ष जय सिंह और अखिलेश कुमार, मनीष यादव सहित गांधी धाम के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभी ने इस सहयोग के लिए आनंद इंटरप्राइजेज, किरबिल के प्रति आभार जताया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। समाज के सहयोग से निःशुल्क शिक्षा की इस पहल को और बेहतर बनाया जा सकता है। संस्थान ने आशा जताई कि भविष्य में भी समाज के लोग और प्रतिष्ठान बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए इसी तरह सहयोग करते रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)