भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर आजसू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया। आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने रविवार को बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में , जरूरतमंद लोगों को और अस्पताल के अनुबंध कर्मियों के बीच , कंबल व फल वितरण कर वृद्धजनो से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के लंबी आयु के लिए आर्शीवाद लिया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर नावाडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद और अस्पताल के अनुबंध कर्मियों के बीच कंबल व फल उपहार स्वरूप भेंट किया गया. उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ता अपनी तरफ से नावाडीह प्रखंड भर में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। सांसद के जन्मदिन पर हम कार्यकर्ताओं ने भगवान से उनकी लंबी आयु की भी मंगल कामना की ताकि वह लंबे समय तक समाज की सेवा करें। इस मौके पर नावाडीह संयुक्त सचिव भागीरथ महतो,प्रखंड प्रवक्ता जगरनाथ महतो,मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, बीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



