google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पांचवे गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी के शहीद दिवस पर अमरकंटक गुरुद्वारा में पुण्य स्मरण किया गया

अमरकंटक। धर्म की रक्षा के लिए जुल्म विरोध हुकूमत से लड़ते हुए सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहादत दिवस पर स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब मेंपुण्य स्मरण किया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर के द्वार के सामने सभी भक्त श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर याद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में दूरस्थ अंचलों से आने वाले तीर्थ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवास हेतु रहने की व्यवस्था की जाती है तथा यात्रियों भक्ति श्रद्धालुओं को लंगर में भोजन प्रसाद कराया जाता है तथा विशेष अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।
इसी कड़ी में प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आज सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी महाराज पुण्य शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए सभी श्रद्धालुओं अनुयायियों भक्तों को बैठा कर ससम्मान उन्हें मीठा शरबत स्मरण में पिलाया गया । इस अवसर पर स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा साहब के प्रमुख सरदार जंग सिंह सरदार विनय सिंह सभी आगंतुक जनों का स्वागत कर सरवत पिलाया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)