ऑपरेशन सिंदूर में सहभागी सैनिक सुनील कुमार गड़ारी जी का भव्य स्वागत, उमरिया में एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा किया गया स्वागत

उमरिया- जिले के ग्राम तेंदुआ निवासी भारतीय सेना के वीर जवान सुनील कुमार गड़ारी के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” के पश्चात गृह आगमन पर समूचे नगर में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई। जब यह जांबाज़ सपूत अपने घर लौटे, तो जिला अस्पताल के पास भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय राकेश शर्मा जी और, एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। तिलक, माला, जयघोष और देशभक्ति के नारों के साथ देश के लाल का अभिनंदन किया और सम्मानित किया गया,
इस दौरान सैनिक सुनील कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और बताया कि कैसे भारतीय सेना ने बड़े साहस और धैर्य के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया जिस समय यह ऑपरेशन चल रहा था तब उनकी पोस्टिंग अमृतसर के बॉर्डर पर थी और वह उस ऑपरेशन का हिस्सा भी थे। हमारी आज की यह सुरक्षित और शांतिपूर्ण नींद सिर्फ़ और सिर्फ़ उन जवानों की बदौलत है, जो सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा में लगे हैं। देश की हर विजयगाथा के पीछे एक सैनिक का बलिदान और संकल्प होता है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक अभियानों ने भारतीय सेना की वीरता को एक बार फिर सिद्ध किया है। “भारतीय सेना के इस शौर्य और सेवा को नमन करते हुए एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने यह संदेश दिया कि जब तक ऐसे जवान हमारे देश की सीमा पर हैं, तब तक भारत माँ का मस्तक सदैव गर्व से ऊँचा रहेगा। उमरिया जिले के ग्राम तेंदुआ के रहने वाले सुनील कुमार गड़ारी जैसे वीर जवानों ने यह प्रमाणित कर दिया है कि देश की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत उमरिया नगर में एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएँ, संगोष्ठियाँ, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ, तथा वीर जवानों के प्रति सम्मान और समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से युवा वर्ग और आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत किया गया।
इस शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय राकेश शर्मा जी, डॉ शैलेंद्र पांडे जी, डॉ श्रीकांत द्विवेदी जी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पांडे जी, एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव श्री अखिलेश त्रिपाठी जी, शहडोल संभाग के संभाग सचिव श्री अनुराग तिवारी जी, उमरिया जिले के जिला अध्यक्ष प्रिंस छँगवानी जी, सदस्य आशीष तिवारी जी, शुभम त्रिपाठी जी सहित समाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह जी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)