दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न पूजा पंडालों मे भ्रमण करते हुए माता का दर्शन किया । भ्रमण के क्रम मे शाम को विधायक ने नगर पंचायत के विभिन्न पूजा पंडालों मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह के साथ माता का दर्शन किया । मंगल बाजार स्थित पूजा पंडाल मे माता के दर्शन के अवसर पर विधायक डब्लू सिंह ने एक भेट वार्ता मे बताया कि उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों मे दर्शन कर माता से क्षेत्र के लोगो के साथ साथ नगर के लोगो की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा है।साथ ही विधायक ने उपस्थित सभी लोगो सहित सभी नगरवासियों को पूजा के अवसर पर बधाई एवम शुभकामनाएं दिया ।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बताया कि विधायक के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों मे दर्शन कर माता से नगर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा है।
मौके पर, मंगल बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कामता प्रसाद, सचिव डॉ अशोक कुमार,मुखिया अम्बरीष प्रधान,पूर्व मुखिया अनील सिंह, वार्ड पार्षद अजय प्रसाद,पूजा समिति के उपाध्यक्ष सुनील भारती,सुरेश सोनी,नरेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,उदय गुप्ता,गुड्डू गुप्ता,अजय गुप्ता,टुनटुन जी, इंदल जी, सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



