google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने समाहरणालय भवन परिसर में किया पौधारोपण।

जिला जनसंपर्क कार्यालय
समाहरणालय भवन, हजारीबाग

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या:306/23.07.2024/हजारीबाग।

मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने समाहरणालय भवन परिसर में आम के पौधे का वृक्षारोपण किया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के हजारीबाग शाखा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त ने इस दौरान बताया कि इस कार्य्रक्रम का उद्देश्य भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता जो हमारे भूमि संसाधनों को बेहतर करने और संरक्षित करने की आवश्यकता पर केंद्रित है।
आज के कार्यक्रम के दौरान शिखा चौधरी,जोनल हेड,बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं हिमांशु शेखर चीफ मैनेजर, बिजनेस डेवलेपमेंट, रांची जोन मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)