विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता किया शानदार प्रदर्शन

पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया जबकि परिचय शिक्षक श्री शिव कुमार साहू द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता क्रमशः तीन समूहों में बांट कर किया गया जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य टोली, आर्यभट्ट टोली एवं गुरु गोविंद सिंह टोली के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी टोलियों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य की टोली प्रथम स्थान, गुरु गोविंद सिंह टोली द्वितीय स्थान एवं आर्यभट्ट टोली तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्व मानवाधिकार दिवस पर अपनी बात रखते हुए प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सामान्य जीवन यापन करने के लिए प्रत्येक मनुष्य के अपने परिवार,कार्य और समाज पर कुछ अधिकार होते हैं जो आपसी समझ और नियमों द्वारा निर्धारित होते हैं।इसी के तहत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10दिसम्बर,1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र को आधिकारिक मान्यता दी गई जिसमें भारतीय संविधान द्वारा प्रत्येक मनुष्य को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं। अतः प्रत्येक वर्ष आज के दिन विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकार से तात्पर्य उन सभी अधिकारों से है जो व्यक्ति के जीवन , स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं।यह सभी अधिकार भारतीय संविधान के भाग तीन में मूलभूत अधिकारों के नाम से वर्णित किए गए हैं और न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय है जिसकी भारतीय संविधान ने केबल गारंटी देता है बल्कि इसका उल्लंघन करने पर अदालतों द्वारा सजा भी दी जाती है। वैसे तो भारत में 28 सितम्बर,1993मानवधिकार कानून अमल में लाया गया था और 12 अक्टूबर 1993 में मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया था और 10दिसम्बर 1948 को इसकी घोषणा की गई थी। अतः हम सभी को इस दिवस पर गर्व होना चाहिए। वहीं भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। आभार ज्ञापन करते हुए श्रीमती गुंजा सिंह जी ने कहा कि सभी शिक्षक बंधु – भगिनी के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सभी बच्चों को इसी प्रकार हर प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ कर भाग लेना चाहिए।इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र कुमार सुधांशु, सुश्री काजल कुमारी, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सविता कुमारी,डा.प्रज्ञान दीदी, श्री आर्यन कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री रामनरेश जी , चंचला कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)