google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुविधा शुल्क पर प्लाटिंग को पानी, कस्बावासियों को तरसा रही नगर पालिका

समाज जागरण समाचार
संवाददाता – कुलदीप सिंह, लखीमपुर खीरी

मोहम्मदी क्षेत्र में पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी नगर पालिका क्षेत्र में पानी आपूर्ति को लेकर प्रशासन का नया और विवादित रवैया सामने आया है। कस्बे के आम नागरिक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, वहीं नगर पालिका द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क लेकर मोहम्मदी रोड स्थित ग्राम धीरावा के निकट एक प्लाटिंग पर लगातार पानी सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसको लेकर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी–बारात जैसे आवश्यक मांगलिक कार्यों के लिए भी नगर पालिका अक्सर समय पर पानी के टैंकर उपलब्ध नहीं कराती। लोगों को कई–कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद प्लाटिंग पर रोजाना दो से तीन टैंकर पानी भेजे जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब कस्बे में पानी की भारी कमी है, तब बाहरी प्लाटिंग पर लगातार सप्लाई दिया जाना साफ तौर पर नियमों की अनदेखी है। आम नागरिकों को एक टैंकर पानी के लिए आवेदन देना पड़ता है, जबकि प्लाटिंग पर बिना बाधा पानी पहुंच रहा है।

कस्बावासियों ने अधिकारियों से मांग की है कि पहले नगर के रहवासियों की पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए और उसी के बाद किसी प्लाटिंग या बाहरी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जाए।

स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग भी की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)