जन्मी बालिकाओं के कुल 11 अभिभावकों को “बेबी किट” भेंट कर अभिभावकों को किया गया सम्मानित
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत आज संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा गौतमबुद्धनगर में जन्मी बालिकाओं के कुल 11 अभिभावकों को “बेबी किट” भेंट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि उपस्थित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दिये जाने के साथ ही योजना से संबन्धित आवेदन पत्र एवं पम्फलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 पवन कुमार अरून व जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, डाटा एनालेसिस निखत परवीन तथा जिला समन्वयक सुनीता आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



