google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संपूर्ण समाधान दिवस पर 148 मामलों में 16 का हुआ निस्तारण

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता,लालगंज (मीरजापुर):स्थानीय तहसील सभागार मे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी लालगंज गुलाब चंद के देखरेख मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 146 मामले भूमि से संबंधित आये मौके पर 16 मामलो का निस्तारण कर दिया गया शेष मामले के निस्तारण के लिए संबंधित को सौप दिया गया है सम्पूर्ण समाधान दिवस को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज गुलाब चंद ने कहा के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले मामलो को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करे जिससे फरियादियो को अनावश्यक रुप से तहसील का चक्कर ना लगाना पडे मामले के निस्तारण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले के विरुध्द कार्रवाई किया जायेगा इस दौरान सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार लालगंज प्रबल प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सीजी सागर, खंड विकास अधिकारी लालगंज बबीता सिंह, हलिया डा राजीव कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक हलिया वीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज, एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)