लोनी गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की है।
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को लिखे अपने पत्र में ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की जिन्होंने डॉ संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेने का काम किया है। सिर्फ इसलिए कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भूमाफ़ियाओ के साथ पुलिस की मिलीभगत का खुलकर विरोध किया।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एक बड़े किसान नेता है। उनके द्वारा मंदिर पर भूमाफिया द्वारा कब्जे का विरोध करने पर इस कार्यवाही को अधिकारियों ने प्रदेश में बैठे उच्चाधिकारियों को गुमराह करके अंजाम दिया है। जिसके परिणामस्वरूप संजीव बालियान की सुरक्षा हटा दी गई। अधिकारियों का यह कदम निंदनीय एवं दुःखद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में भारी संख्या में उनके समर्थक है और इस घटना से किसानों व उनके समर्थको में अंदर ही अंदर ज्वालामुखी धधक रह है

, जिस आक्रोश को पूर्व तैमूर लंग जैसे विदेशी आक्रांता नहीं रोक पाए तो लोकतंत्र में चुनी हुई पुलिस के लिए रोकना तो बहुत ही मुश्किल काम है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पूरी स्थिति की जानकारी लेकर, ऐसे पुलिस अधिकारियों को जिसने सुरक्षा हटाने का निर्णय किया है जिससे कारण भाजपा का जनाधार , पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाप्त हो जाए ऐसे षड्यंत्र करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है जिससे लोगों के आक्रोश को शांत कर भाजपा के प्रति उनके चाहने वाले कि आस्था बनी रहे।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
- UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








