दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास एवं मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी अंकित कुमार सिंह उर्फ लेदा के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास एवं मारपीट की मामला दर्ज था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



