google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिम संचालक हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास

रोहतास जिले के नासरीगंज थाने की पुलिस ने जिम संचालक हत्याकांड के मामले में आरोपित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीते दिन पूर्व शनिवार की रात करीब 8:40 बजे नासरीगंज थाना के समीप झंझरिया पुल के पास जिम संचालक अमियावार निवासी आदित्य कुमार श्रीवास्तव उर्फ आदि को घर जाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में मृतक के भाई प्रिंस कुमार श्रीवास्तव के द्वारा लिखित आवेदन में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जिस मामले में आरोपित पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले राजाराम पासवान के पुत्र बिरजू पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी नासरीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)