दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 21 नवंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र से पुलिस ने चुलाई महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले मे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि माली थाना अंतर्गत ग्राम खंभा से एक व्यक्ति राम मुनि राम पिता स्वर्गीय प्रसाद राम ग्राम खम्भा थाना माली को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में माली थाना कांड संख्या 219/24 दिनांक 21.11.24 धारा 30 (a) बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है !
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



