दार्जिलिंग: समाज जागरण:
सिलीगुड़ी की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) स्पेशल नाका पार्टी और 41वीं बटालियन की ई कंपनी पानीटंकी की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जीतू बर्मन है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति जीतू बर्मन हेरोइन तस्करी करने के लिए भारत नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी रेलवे स्टेशन पहुंचा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों व एनसीबी की स्पेशल की टीम ने तस्करी करते हुए जीतू बर्मन को हेरोइन तस्करी करने के आरोप में पकड़ लिया।जब्त हेरोइन का वजन लगभग 417.1 ग्राम बताया गया है। इनका अनुमानित बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रूपये बताई गई है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जीतू बर्मन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के खीरमनीजोत का रहने वाला बताया गया है। बाद में एनसीबी ने जब्त हेरोइन व उक्त आरोपी को अपने साथ सिलीगुड़ी ले गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



