दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक कृषक मजदूर की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के राजबरिया कला गांव निवासी विजेंद्र कुमार पिता गनौर राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजेंद्र कुमार मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।बिजली गिरने से विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल नबीनगर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



