google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर खुली ताला

रिजल्ट पेंडिंग को लेकर कॉलेज में छात्रों ने किया तालाबंदी जमकर मचाया हंगामा
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 25 नवंबर 2024 अनुग्रह नारायण स्मारक कालेज नबीनगर के छात्रों द्वारा स्नातक प्रतिष्ठा का रिजल्ट पेंडिंग को लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया गया और नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर दिया गया।छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनलोगों के भविष्य के साथ कॉलेज द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण स्नातक विज्ञान का सत्र 20–23और 21–24 का परीक्षा फल अभी तक पेंडिंग है। वहीं कॉलेज प्रशासन द्वारा महीने से छात्रों को झूठ बोल बोल कर बहलाया जा रहा है आश्वासन दिया जाता रहा है कि रिजल्ट जल्द प्रकाशित कर दिया जाएगा।लेकिन आज तक प्रकाशित नहीं हुआ जिससे बाध्य होकर छात्रों को आंदोलन की राह पकड़ना पड़ा।पिछले सप्ताह भी छात्रों ने कॉलेज में हंगामा और नारेबाजी किया था जिसपर प्रभार मे रहे वरीय प्रो मदन रजक द्वारा एक सप्ताह का समय सीमा के भीतर रिजल्ट प्रकाशित करने का आश्वासन मिला था।हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य कॉलेज में नहीं रहते हैं। वहीं अधिकांश छात्रों ने कहा कि कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य का चेहरा नहीं देखा है। प्राचार्य को नहीं रहने के जान बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वहीं रिजल्ट पेंडिंग के कारण सैकडो छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं के फॉर्म भरने एवं आगे की पढ़ाई करने से वंचित है वही दूसरी ओर उनलोगों का उम्र भी निकलता जा रहा है।वही बढ़ते हंगामा को देख कालेज की सूचना पर थानाध्यक्ष नबीनगर दलबल के साथ कॉलेज पहुंचे ।थानाध्यक्ष ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बात करने पर उनके द्वारा 29 नवंबर तक रिजल्ट प्रकाशित हो जाने की बात कही गई है।थानाध्यक्ष के मध्यस्थता पर तालाबंदी खोला गया।।मौके पर रंजन सिंह,आकाशदीप कुमार, अमन कुमार, हर्ष कुमार, शिवम कुमार, अंकुर ,सुधीर, प्रत्यूष,विजेंद्र,अभिषेक,चुनमुन राजू,धर्मेंद्र सुभाष सहित दर्जनो छात्र मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)