अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 18 जनवरी 2025: – युवा संगठन ने जियाडा के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है. संस्था के राम हांसदा और रविंद्र बास्के ने जियाडा द्वारा की जा रही इस कारवाई को अनुचित, गरीब, मूलवासी विरोधी बताया है.
आदित्यपुर में प्रेसवार्ता में युवा संगठन संस्था के राम हांसदा ने जियाडा का विरोध किया है. इन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना को लेकर वर्षों पूर्व जियाडा द्वारा आवंटित वैसे भूखंडों का आवंटन रद्द करने की मांग की है, जहाँ कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक कारखाना लगाने और उत्पादन का काम नहीं शुरु हुआ है.
200 से अधिक बंद उद्योगों को खाली कराए
प्रेस वार्ता में राम हांसदा ने कहा कि आरटीआई के तहत ज़ियाडा द्वारा जवाब में बताया गया है कि 200 से भी अधिक औद्योगिक इकाई औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े हैं। ऐसे में उन सभी उद्योगों को खाली कराकर नया आवंटन करें। संगठन द्वारा मांग किया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में बरसों से सड़क किनारे गुजर बसर करने वाले दुकानदारों को ज़ियाड़ा द्वारा उजाड़ने से पहले बसाने का काम किया जाए नहीं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।जल्द ही जियाडा की करवाई के विरोध की रुपरेखा तय की जायेगी. मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कु, अनिल सोरेन, बबलू प्रधान, राजाराम महतो, राजू सिंह, दीपक महतो उपस्थित थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



