समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। विश्व हिन्दू महासंघ सोनभद्र के तत्वावधान में चोपन ब्लॉक परिसर स्थित सभा कक्ष में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहन पूजा मिश्रा, प्रदेश मंत्री (किन्नर प्रकोष्ठ) विश्व हिन्दू महासंघ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बहन पूजा मिश्रा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। बहन ममता देवी को मातृशक्ति जिलाध्यक्ष, बहन किरन को किन्नर प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संदीप चौरसिया को चोपन नगर अध्यक्ष, सर्वेश दुबे को ओबरा नगर अध्यक्ष तथा अशोक गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ ने किया, जबकि अध्यक्षता राजू सिंह काशी क्षेत्रीय महामंत्री ने की। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ प्रभारी अनूप सिंह, सुमन पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति, सत्यप्रकाश पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंट मीडिया, चंदन सोनी जिलाध्यक्ष प्रिंट मीडिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्व हिन्दू महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को समाज में समरसता के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सोनभद्र जनपद में विश्व हिन्दू महासंघ को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



