समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र के विकास खंड रावर्टसगंज के ग्राम मंहुराही में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने सर्वप्रथम कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर एवं आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है तथा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कृषकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बीज किट वितरित किए। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



