google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की रखी नींव, युवाओं के प्रेरणास्रोत : विनोद कुशवाहा

मनोज कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण हजारीबाग।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच वाले नेता थे। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र की जड़ें गांव-गांव तक पहुंचाईं। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी सोच वैज्ञानिक थी और उन्होंने तकनीक व सूचना क्रांति के जरिए देश को नई दिशा दी। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्व. राजीव गांधी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)