समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । गोंड जनजाति की समस्याओं का निस्तारण कर सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाया जाएगा।
उक्त बातें हरहुआ ब्लाक के सभईपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा आयोजित ‘गोंड जनजाति जागरूकता कार्यक्रम’ में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि गौड़ व गोंड जाति को लेकर भ्रम की स्थिति बनने से अनुसूचित जनजाति का जहां प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है वहीं नौकरी पेशे में जुड़े लोगों की नौकरी खतरे में पड़ी है इस पर माननीय मंत्री से जल्द वार्ता कर सभी समस्याओं का निस्तारण व अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कराया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजय कुमार गोंड उ0 प्र0 उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने वर्ष 2017-18 में भ्रम की स्थिति को लेकर गोंड जनजाति समाज प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।आज जरूरत है कि सरकार के रहनुमा समाज की भलाई में अपना सहयोग प्रदान करें।
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को मांग पत्र प्रदान किया।
ग्राम प्रधान सभईपुर देवेंद्र नारायण सिंह ने अतिथियों का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज गोंड जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड संघ, रामप्रकाश सिंह बीरू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा वाराणसी,राणा चौहान,विनोद कुमार उपाध्याय ‘बब्बू’ ब्लाक प्रमुख हरहुआ,विनोद सिंह,मुकेश सिंह राजा अजय मिश्रा,राजकुमार गोंड,प्रमोद गोंड,बीना गोंड महिला प्रकोष्ठ (जिला अध्यक्ष),श्यामसुंदर गुप्ता,पारसराजभर,अशोक , शोभनाथ गोंड,गोपाल गोंड,गुड्डू गोंड ,छेदी ,अमरनाथ गोंड तथा अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित आस पास गाँवो के ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



