समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
प्रदेश के किसानों की उन्नतिशील बीज से अपनी उपज बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेकों योजना के अंतर्गत मंगलवार को यूपी एग्रीज परियोजना में ग्राम सभा बखरा नियामताबाद के लगभग 52 किसानों को धान और ढेंचा का बीज वितरित किया गया।
जिसमे प्रति किसानों को 40 किलो ढ़ेचा और 15 किलो धान का बीज उल्पब्ध कराया गया।किसानों को बीज वितरित करते हुए कृषि तकनीकी सहायक निशांत मिश्रा ने कहा धान की बीज बुआई से पूर्व अच्छी प्रकार से बीज शोधन कर ही किसान भाई बुआई करे।वही ढेंचा की फसल उगाने से खेत की उर्वरा शक्ति में काफी वृद्धि होती हैं किसानों को वर्ष में एक बार खेत मे ढेंचा की फसल उगना चाहिए। निःशुल्क बीज प्राप्त कर किसानों ने सरकार के इस योजना के लिए धन्यवाद किया।बीज प्राप्त करने वाले किसानों में मुख्य रूप से भोला पटेल,गुरुदेव,अमरदेव,फूलजार,संजय,कल्लू,सूर्यबली यादव,शंकर,श्याम्बली,तेज प्रताप सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



