12 जुलाई को धनसीरिया माइनर को खुलना चाहिए लेकिन नहीं खुला किसान पानी के लिए हो रहे परेशान धान की रोपाई पिछड़ रही।
समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश में मुंह मोड़ा। बारिश न होने से किसान चिंतित है। धान की नर्सरी तैयार है लेकिन बारिश न होने से किसान परेशान हो रहे हैं क्षेत्र के किस जगदीश सिंह संदीप कुमार अनिल सिंह सतीश कुमार ने बताया कि धान की नर्सरी खेतों में तैयार हो चुकी है बारिश का इंतजार है इस वर्ष अच्छी बारिश न होने से धान की पैदावार सही तरीके से नहीं हो पाएगी किसानों ने कहा कि नहर का पानी ए जान से उम्मीद जगी है किसान संदीप ने बताया कि नहर के पानी से धान की रोपाई हो रही है लेकिन नहर को खोला नहीं जा रहा है किसान समरसेबल मोनोब्लॉक लगाकर अपना धान रोकने में लगे हुए हैं।
किसान विमलेश ने बताया कि सेमरा रजवाहा से निकली माइनर धनसीरिया को जाने वाली कम मात्रा में नहर में पानी जा रहा है किसान पानी के लिए परेशान है धान की नर्सरी तैयार है रोपाई के लिए किसान पानी के लिए परेशान हो रहे हैं किसानों ने कहा कि 12 जुलाई को नहर पूरी तरह से खुल जाना चाहिए था लेकिन नहीं खुला किसने की सुनने वाला कोई नहीं है किसी तरह किसान धान की रोपाई में लगे हुए हैं।
किसान आसमान में टकटकी लगाए हुए देख रहे हैं कब बारिश हो और खेत में पानी भर जाए लेकिन बारिश ने भी साथ छोड़ दिया है आधा जुलाई का महीना बीत रहा है लेकिन इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिले के आला अधिकारी को ध्यान देना चाहिए नहर को पूरी तरह से खुलवाना चाहिए जिससे किसान धान की रोपाई कर ले। सेमरा रजवाहा से जा रहा है पानी मड़िहान लगभग 15 दिनों से लेकिन राजगढ़ क्षेत्र के किसानों को पानी कम नसीब हो रहा है। बारिश न होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। धान की रोपाई से खेतों में पड़ रही दरार।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



