उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में हर्षोल्लास के साथ मना संविधान दिवस, सुलेमान जहांगीर आजाद ने संविधान की विशेषताओं पर डाला प्रकाश
समाज जागरण
गोड्डा
महागामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में संविधान के आदर्शों से सजे भारत में लोकतंत्र की मजबूती का आधार, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य हैं। इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करने के संदेश के साथ गुरुवार को हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में भारतीय संविधान दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान के महता को समझते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता से विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुदेव साह ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोड्डा के जिला उपाध्यक्ष मो सुलैमान जहांगीर आजाद ने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके आदर्श और मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षक एस एस निराला, कमर जावेद, हेमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।
संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता और न्याय का आधार है ।इसके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त,समृद्ध और लोकतांत्रिक भारत का निर्माण किया जा सकता है। विद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.