पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची सना खातून की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनाजोड़ी के पास सड़क पार कर रही थी, तभी चिप्स लदा तेज रफ्तार हाईवा (संख्या BR03GC 2319) ने उसे रौंद दिया। स्थानीय
मृतका की पहचान सोनाजोड़ी निवासी रियाज अंसारी की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार सना अनाथ थी और उसकी परवरिश उसके दादा मुश्ताक अंसारी कर रहे थे।
दादा की आंखों के सामने छूट गई सना की जिंदगी
मुश्ताक अंसारी ने बताया कि वे अपनी पोती को लेकर बकरी चराने सोनाजोड़ी मोड़ गए थे। वापसी के दौरान सड़क किनारे पोती का हाथ पकड़कर चल रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर वाहनों की नो-एंट्री का नियम लागू रहने के बावजूद इसके ओवरलोडेड और तेज रफ्तार वाहन लगातार गुजरते हैं। हादसे के वक्त भी हाईवा तेज रफ्तार में था। ग्रामीणों का कहना है की हिरणपुर – पाकुड़ मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर होना बहुत जरूरी है ताकि तेज़ रफ्तार वाहनों पर रोक लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



