google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने केरल से आकर निभाई छठ पूजा की परंपरा, पति ने बढ़ाया हौसला

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड)पलामू जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने पूरे विधि-विधान के साथ छठ महापर्व की शुरुआत अपने आवास पर की। इस पर्व के दूसरे दिन का प्रसाद भी उन्होंने स्वयं तैयार किया। मूल रूप से केरल की रहने वाली एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि उन्हें छठ पर्व से विशेष लगाव है और यह उनका तीसरा व पलामू में उनका पहला छठ पर्व है।एसपी के पति, एसपी अंजनी अंजान ने बताया कि उनकी पत्नी जब से बिहार और झारखंड की संस्कृति में रचे-बसे छठ पर्व से परिचित हुई हैं, तब से इसे बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। यह रीष्मा रमेशन का तीसरा छठ पर्व है, और उन्होंने इस पर्व के महत्व को समझते हुए पूरी श्रद्धा के साथ इसे अपनाया है।रीष्मा रमेशन का इस पर्व के प्रति प्यार और श्रद्धा उनकी समर्पण भावना को दर्शाता है, जो उन्हें अपने मूल राज्य केरल से दूर होने के बावजूद इस सांस्कृतिक परंपरा से जुडी रखती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)