google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पानी के लिए ग्रामीणों ने शिवरामपुर टँकी पर बाल्टी  लेकर किया प्रदर्शन

शिवरामपुर इकाई का ढाई साल से जला है स्टार्टर।

**जल निगम विभाग मुर्दाबाद, पानी दो पानी दो के खूब लगे नारे।

*हरहुआ* जल निगम विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों के उदासीनता के चलते शिवरामपुर ग्राम समूह पेयजल ईकाई वर्षो से दुर्गति का शिकार हो गया है जिसके चलते पेयजल की किल्लत से कई महीनों से ग्रामीण परेशान हैं। आज मंगलवार को सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने टँकी पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए जल निगम के अधिकारी मुर्दाबाद,पानी दो पानी दो के नारे लगाकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
       शिवरामपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम समूह पेयजल योजना इकाई का स्टार्टर, ग्रिप, पैनल विगत ढाई साल से जला हुआ है।येन केन डायरेक्ट चलाकर खानापूर्ति कर  ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। ग्रामीण चन्दा लगाकर ग्रीप लगवाए जो जल गया।ऑपरेटर जान जोखिम में डालकर मोटर चालू करता है वह भी अब खतरा मोल लेने को तैयार नही है। जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ बोरिंग हुई है न तो पाइप पड़ी और न ही टँकी बनी। जेई बजट का रोना और आश्वासन देते फिर रहे हैं।
     ग्रामीण रामचंदर चौहान ने कहा कि विभाग से कई बार गुहार लगाया गया  लेकिन विभाग से कोई सुनवाई नही हो रही। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार ने बताया कि सीडीओ को सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र लिख कर पानी की समस्या को दूर करने का आग्रह किया गया साथ ही विभाग के अधिकारियों से समस्या समाधान के लिए कई बार कहा गया सिर्फ आश्वासन मिला और बजट का रोना रोते रहे। इन दिनों पेयजल की घोर किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं।
   शिवरामपुर टँकी पर ग्रामीणों संग प्रदर्शन करने वालों में राम खेलावन पटेल,  हंसराज चौहान, सरोज कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद, संग्राम, पप्पू, जोखन,मुन्नी देवी, गुलाबी देवी,बबिता देवी, मो0 अख्तर, जावेद शेख, सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)