google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 06 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 05 मोटरसाइकिल को किया सीज

समाज जागरण/ विजय शंकर पांडेय

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2026 को थाना पन्नूगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्तर्गत ग्राम भुसौलिया मैरा पाण्डेय ग्राउण्ड में कुछ लड़के मोर साइकिल पर केक काटते हुए शोर शराबा कर अशांति फैला रहे है।

प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने वाले 06 नफर आरोपीगण को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही में लेकर माननीय न्यायालय भेजा गया, 05 मोटरसाइकिल वाहनो का 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत किया गया सीज एवं 03 नफर आरोपीगण 01. सूर्यनाथ पुत्र रामअवध उम्र करीब 19 वर्ष, 02. शशिकान्त पुत्र ईश्वर प्रसाद उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण ग्राम डुमरिया थाना पन्नूगंज सोनभद्र, 03.विशाल पुत्र सुरेश उम्र करीब 19 वर्ष ग्राम चन्द्रपुरवा थाना पन्नूगंज सोनभद्र, जो मौके से फरार हो गए है, के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)