google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पारा मिलिट्री फोर्स के साथ जिलाधिकारी की बैठक, फ्लैग मार्च एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में पारा मिलिट्री फोर्स के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी पारा मिलिट्री फोर्स को जिले में नियमित रूप से फ्लैग मार्च कर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।



बैठक में उपस्थित अधिकारियों को किशनगंज जिले के पोलिंग बूथों से संबंधित मूलभूत जानकारी दी गई। साथ ही जिले की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं की विशेष परिस्थितियों से अवगत कराया गया। विधानसभा-वार मानचित्र के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा जिला मुख्यालय से दूरी एवं भौगोलिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार Standard Instruction Report (SIR) से संबंधित गतिविधियों एवं संभावित चुनौतियों पर जानकारी दी तथा आयोग द्वारा निर्धारित Rule & Regulation के अनुपालन हेतु निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला अन्य जिलों की तुलना में शांति एवं सौहार्द का प्रतीक है, और आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में जिले में पारा मिलिट्री बलों के डिप्लॉयमेंट की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मेडिकल किट प्रदान करने तथा आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने की जानकारी दी गई।

पारा मिलिट्री कैम्पों के आस-पास स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से फॉगिंग कराने का आग्रह बलों द्वारा किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी पीएचसी अस्पतालों को निर्देशित किया कि वे उपलब्ध फॉगिंग मशीनों के माध्यम से शीघ्र कैंपों एवं निकटवर्ती स्थलों पर फॉगिंग सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता उत्पन्न होने पर तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)