दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 जुलाई 2024 नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के भवानोखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रथम आवधिक परीक्षा सत्र 2024-25 सम्पन्न होने के पश्चात शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी मे परीक्षा परिणामो पर चर्चा की गई और अभिभावकों द्वारा अपना अपना विचार भी प्रकट किया गया। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय परिवार के साथ-साथ माता- पिता के सहयोग की भी अपेक्षा होती है। गोष्ठी में शिशु मंदिर विद्यालय के सभी शिक्षको के साथ बच्चो के अभिभावक शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



