google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यावरणविद ने  शादी में बर- बधु को पौधा देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार छत्तरपुर

पर्यावरण धर्म के तहत जन्मदिन व वर- बधु व बारातियों के सम्मान में  पौधा देने का है विधान: पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल

मेदिनीनगर,  रांची व  पतरातु  में जन्म उत्सव व शादी समारोह शामिल होकर  में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद, ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल व पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने पौधरोपण कर नवजात व वर वधु को  स्वस्थ व सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के राधेश्याम प्रसाद की धर्मपत्नी जानकी देवी के पौत्री व गिरीश जायसवाल की धर्मपत्नी दीपावली जायसवाल के पुत्री रितुपर्णा एवं मुंबई के बोरीवली वेस्ट निवासी के सनेहल लक्ष्मी राम चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती दीपा चौधरी के पुत्र की शादी में डॉ कौशल , जिला पार्षद अमित, मुखिया पूनम ने वर-वधु  को आशीर्वाद स्वरूप  हिमाचल के कपूर पौधा देकर उन्हें  चिरंजीवी  होने की मंगल कामना की। पार्षद अमित ने अपने भांजा व डॉ कौशल व मुखिया पूनम अपने नाती  को रांची कोकर निवासी लालमन जायसवाल की धर्मपत्नी शीला जायसवाल के पौत्र और रोहित जायसवाल धर्मपत्नी ज्योति जायसवाल (शिक्षिका)के पुत्र
के जन्मोत्सव पर पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधा रोपण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाई। उन्होंने  कहा कि जिस प्रकार से वे भगवान शिव के समान वृक्ष और ऑक्सीजन के सिलेंडर के समान पौधा लगाया है।  इससे बच्चे और बच्चे के पूरे परिवार को हृदय से शुभकामना देता हूं।

मौके पर संस्था के सचिव अरविंद  जायसवाल संजुक्ता, जायसवाल राहुल जायसवाल, आकाश जायसवाल, विशाल जायसवाल, पिंकी जायसवाल सूरज प्रकाश आर्य, रिंकी आर्य, अस्मिता, जायसवाल सरिता जायसवाल सत्येंद्र प्रसाद, सुचित कुमार,मुन्ना जायसवाल, निरंजन प्रसाद,राजन जायसवाल सुलेखा देवी,अमरेश जायसवाल, डॉ नीलम जासवाल, रविंदर प्रसाद,रामजी प्रसाद सहित परिवार के कई सदस्य शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)