google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में ठंड बढ़ने से रोगियों में हुआ इजाफा।

*गुनगुने पानी संग ,ठंड से बचाव जरूरी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मौसम में लगातार ठंड व गलन बढ़ने से पीएचसी हरहुआ पर बुधवार की ओपीडी में मौसमी रोगियों में अचानक इजाफा हुआ।
आज 157 नये व 163 पुराने मरीजों के साथ 32 रोगियों का जांच उपचार किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों ठंड व गलन के मौसम में अधिकतर ,ठंड लगने, पेट दर्द ,बुखारखांसी ,जुकाम,दर्द सहित स्किन के मरीज अधिक हैं। अमोक्सी साइ क्लीन,सेफेक्जिम व सीपोरोफ्लोक्सिन ,पैरासीटोमोल ,डाइक्लोमिन ,असिलाक ,सट्रेजिन टैबलेट सहित एम्ब्रोकसोल हाइड्रोक्लोराइड सीरप कारगर दवा उपयोग के संग मरीजों को गर्म भोजन, गुनगुना पानी सहित ठंड से बचाव की जानकारी मरीजों को दी जा रही है।
वहीं एआरवी के 10मरीजों को टीके लगाए गए।
पीएचसी हरहुआ प्रभारी संग चिकित्सक डॉ0 नन्द आसरे, डॉ0 राजकुमार ,डॉ0मनु चतुर्वेदी फार्मासिस्ट राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)