google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया हथियार के साथ एक नाबालिक को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक नाबालिग को देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी मरांची के कसहा दियारा गांव के पास की गई, जहां दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में हथियार लहराते देखे गए थे। मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र में खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में गश्त तेज की और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम जैसे ही कसहा दियारा पहुंची, दोनों संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे और सिमरिया शमशान घाट की ओर तेजी से बढ़ने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार में भाग रही उनकी यामहा M15 मोटरसाइकिल एक बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक बाइक के नीचे दब गया, जबकि दूसरा युवक मौका पाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से घायल युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वह 16 वर्षीय नाबालिग है और कसहा दियारा गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से यामहा M15 बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान गणेश निषाद उर्फ गनिया के रूप में की गई है, जो इलाके का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ चकिया और मरांची थाना क्षेत्र में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गणेश निषाद लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार नाबालिग से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)