तीन राइफल तथा 100 कारतूस बरामद
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बांध के पास से बिहटा पुलिस ने एक बोलेरो सवार हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तीन राइफल तथा 100 कारतूस बरामद हुई है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बिहटा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनाबाद बांध से होकर एक बोलेरो सवार हथियार सप्लायर हथियार के साथ गुजरनेवाला है। जो बालू घाट पर हथियार सप्लाई करने जा रहा है। जिसपर कार्यवाई करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय दल बल के साथ अमनाबाद बांध पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान एक उजले रंग की बोलेरो से तीन राइफल तथा 100 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुई है। जबकि पुलिस बोलेरो सहित चालक तथा हथियार सप्लायर को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। सप्लायर की पहचान भोजपुर जिला के आरा टाउन निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है।
वही मामले की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया की गिरफ्तार चालक तथा सप्लायर से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



