दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )
नबीनगर (बिहार) 10 जुलाई 2023 आज दिनांक 10.7.2023 को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई नबीनगर से शिक्षकों का दस्ता पटना के लिएअहले सुबह रवाना हुआ ।संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज पटना में ऐतिहासिक भीड़ होगी
हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर शिक्षक सरकार को इट से ईट बजा देंगे। प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा की घोषणा करे साथ ही शिक्षकों की सभी मांगों को मान ले नही तो सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे।रैली में शामिल होने के लिए सचिव सुधीर कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह,कार्यालय सचिव उमाशंकर सिंह,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौबे,जिला प्रतिनिधि दिलीप सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह,सलाहकार
शैलेंद्र कुमार सिंह,शिक्षक संजीव कुमार सिंह, क्षरवन् पासवान,अनिल कुमार,सुनील कुमार,दिनेश ठाकुर,मुकेश कुमार,अरविंद कुमार,उदय कुमार,राणा संग्राम,आमोद कुमार मिश्रा,विनय कुमार,शैलेंद्र पाठक,संतोष कुमार,कमलेश ठाकुर,रोहित कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अशोक पाण्डेय,बैजनाथ पासवान, केदार प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक रवाना हुए ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



