बेडो के नीचे जमा पानी से बढ़ी परेशानी
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिधि व्यवस्था में कमी के कारण मरीजो की आशियाना पेड़ बन चुकी है। वही मरीजो के बेड़ो के नीचे पानी जमा होने से मरीजो को परेशानी बढ़ गयी।
जानकारी के अनुसार इलाके में ठंड बढ़ चुकी है। शाम होते ही लोगो को चादर तथा स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में बुधवार को नशबंदी कराने के लिए महिलाएं जुटी थी। उन महिलाओं ने भवन के बाहर पेड़ के नीचे बेड पर नजर आयी। उन बेडो के नीचे पानी जमा थी। समझा जा सकता है कि ठंड के मौसम में बेडो को ऐसे स्थान पर लगाई गई थी जिसके नीचे पानी जमा थी तथा ऊपर से पेड़ की छाया थी। न तो उन मरीजो को धूप की गर्मी मिल पा रही थी न ही उन मरीजो को ठंड से राहत। वहां पर बैठी मरीजो ने बताई की हमसभी नशबंदी कराने आयी हूँ। हमसभी को बैठने के लिए बेडो को ऐसे स्थानों पर लगाई गई है जहां सिर पर पेड़ की छाया तो बेडो के नीचे पानी जमा है जिससे ठंड महसूस हो रही है। वही कुछ लोगो ने बताया कि यहां कोई देखरेख करनेवाला नही है। पानी की टँकी भरने के लिए मोटर चालू कर छोड़ दी गयी है। जिसके कारण पानी की टँकी भरकर एक घण्टे से पानी इधर उधर फैल तथा जमा हो रही है। सभी स्वास्थ्यकर्मी तथा पदाधिकारी देख रहे है लेकिन किसी ने अभीतक ध्यान नही दिया। यहां तक कि पीएचसी प्रभारी भी इसपर ध्यान नही दिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



