दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार )नबीनगर प्रखंड के टंडवा में आयोजित दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव में प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी धूम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव उद्घाटन संबोधन के बाद बिभीन्न गायक कलाकारों एवं विधालय के छात्र छात्राओं ने गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गायक राजा मंडल ने एक राधा एक मीरा भजन गीत गाकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लीया, वहीं गजल हम तो तेरे शहर में आए है… गाकर तालियां बटोरी।वही सुर संग्राम विजेता लोक गायिका अनामिका त्रिपाठी ने ठुमरी गीत मैं तो राधा की दीवानी भूल गए प्रीत पुरानी ,…और भोजपुरी गीत पागल कहे ना हो लोगवा पागल कहे ला ना….गाकर दर्शकों खूब झुमाया। वहीं गायक टिंकू टाइगर, अनुज भारती सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने देर शाम तक भक्ती जागरण का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सूर्य राघव महोत्सव के अध्यक्ष संजीव सिंह, संतन सिंह, उदय प्रताप सिंह, शंकर प्रसाद, प्रमेन्द्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



