google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार अरुण कुमार सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

समाज जागरण दीपक सरकार

अरविंद जनता हेल्पलाइन सेंटर में शोकसभा का आयोजन

छतरपुर (पलामू) : पत्रकार स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गुरुवार को नगर के बस स्टैंड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने अरविंद गुप्ता चुनमुन जनता हेल्पलाइन सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


सभा मे वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अरुण कुमार सिंह केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के सजग प्रहरी थे। उन्होंने जीवन भर जनहित, सत्य और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। उनका निधन पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हेल्पलाइन सेंटर के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज के नवोदित पत्रकारों  को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा के आयोजन  की अध्यक्षता हेल्पलाइन सेंटर के संचालक अरविंद गुप्ता चुनमून ने और संचालन प्रो पंचम कुमार ने किया।


श्रद्धांजलि सभा में ज़िला सदस्य परिषद प्रतिनिधि फंटूस जायसवाल, प्रखंड कार्यालय के नवाब जी, सुनील कुमार, कामता पासवान, लखन यादव, रामराज पासवान, धर्मेंद्र प्रसाद, कपिलदेव प्रजापति, सुदामा पासवान, शनि कुमार, पत्रकार राजीव सिन्हा, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, मित्तल सिंह, असगर हुसैन, अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, पंचम कुमार, मनोज गुप्ता, यमुना यादव, उमेश कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)