google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार को पीट-पीटकर किया अधमरा, परिजनों ने बेतिया के डीएम पर लगाया आरोप, कहा – उन्होंने भेजे थे गुंडे


SASARAM : खबर रोहतास जिला के करगहर से है. जहां एक निजी चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ तथा उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया. आरोप बेतिया के डीएम के गुर्गों पर लगा है. घायल पत्रकार रवि वर्मा को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।बताया जाता है कि रोहतास जिला के करगहर में जदयू के एक कार्यक्रम का समाचार संकलन कर पत्रकार रवि वर्मा प्रखंड परिसर से ही अपने मोबाइल पर खबर टाइप कर रहा था. इस दौरान 5 से 6 की संख्या में आए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में रवि वर्मा के सिर में कई जगह गंभीर चोट लगी. बताया जाता है कि रवि का सिर पांच जगह से फट गया हैं. जिसके बाद उसे 15 से अधिक टांके पड़े हैं. करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया।
*प्राथमिक विद्यालय कुसही के परिसर को अतिक्रमण किए जाने की खबर चलाई*
घायल पत्रकार रवि वर्मा ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कुशही के प्राथमिक विद्यालय के परिसर को आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर निजी बाउंड्री से घेर लेने के संबंध में खबर चलाया था. जिसको लेकर कुछ लोग उनसे नाराज हो गए थे. इस मामले को लेकर पत्रकार पर प्रखंड परिसर में ही जानलेवा हमला हुआ है.
*बेतिया के वर्तमान डीएम दिनेश राय के परिजनों पर मारपीट का आरोप*
बताया जाता है कि चंपारण में बेतिया के वर्तमान डीएम दिनेश राय का पैतृक घर कुसही है। उन्हीं के परिजनों के द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट की गई है। बताया जाता है कि शनिवार को बेतिया के डीएम अपने गांव आए हुए थे. उसे दौरान भी रवि वर्मा के द्वारा चलाई गई खबर को लेकर चर्चा हुई थी. जिसके बाद रविवार की शाम करगहर के प्रखंड परिसर में ही पत्रकार की पिटाई कर दी गई. आरोप है कि बेतिया के डीएम के परिवार के लोगों ने ही उनकी पिटाई की है तथा उनका मोबाइल भी छीन लिया है।
*पत्रकार का मोबाइल तथा कागजात भी छीना*
घायल पत्रकार ने आरोप लगाया है की मारपीट करने वालों ने उनका दोनों मोबाइल के अलावा पॉकेट में पड़े कागजात एवं पैसे आदि भी छीन लिया. जिसका फुटेज प्रखंड परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है. बता दे कि मामले की गंभीरता को देखते हुए करगहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल सासाराम पहुंची तथा इलाज कर रहे पत्रकार का बयान लिया. जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र किया है.
उन्होंने अपने बयान में बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुसही के कैंपस को अतिक्रमण कर लिए जाने से संबंधित खबर चलाने के बाद उनके साथ मारपीट की गई. वह किसी तरह जान बचा पाए. एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले की स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों ने निंदा की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)