google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पौधरोपण कर मनाया जन्म दिन, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी ।। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण है पेड़ो का लगातार कम होना। विकाश के नाम पर पेड़ काटे जा रहे है। जिससे शहर का तापमान बढ़ रहा है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पर्यावरण को बचाने के लिए सहज पहल कर रहे हैं। जिससे आने वाला कल हरा भरा रहे। ऐसी पहल की है राजेश भारद्वाज ने आज सात पेड़ अपने नाम लगा कर  माँ भगवती परिसर के अंदर बृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सिंह के साथ वृक्षारोपण किया। मुख्य अतिथि के कहा जन्म दिन बहुत ही खुशी का मौका होता है पर यह खुशी चार गुना हो जाती है अगर हम अपने जन्म दिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ देते है। इसी प्रकार जन्म दिन को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ने का कार्य राजेश भारद्वाज द्वारा एक मुहिम के रूप में किया जा रहा है। जिससे पिछले वर्षों से लोगो को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम के अभियान को आगे बढ़ाते हुए जन्म दिन पर पौधा रोपण करा कर लोगो को सेवा व सुरक्षा की शपत दिलाई गई। इस अवसर पर मणिकेश दुबे, सचिन शर्मा, रजक वर्मा, राम सिंह यादव, राम भुवन दुबे,जुनून शर्मा, अजीत मौर्य, संजय पटेल, नरेंद्र दीक्षित,आकाश वर्मा, प्रीतम शर्मा, शिवम् शर्मा, अनंत भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)