google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, मृतक की मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर में राजकुमार शाह (32) का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की मां शीला देवी ने अपनी बहू सरिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि राजकुमार और उसकी पत्नी सरिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे। 5 साल पहले प्रेम-विवाह के बाद राजकुमार घर जमाई बनकर सरिता के साथ रह रहा था।


मृतक के भाई राजू कुमार साहा का कहना है कि सरिता मेरा भाई को डीजे की तेज आवाज में पीटती थी। कई बार मारपीट की घटनाओं को लेकर पंचायती भी हुई। राजू ने बताया कि सरिता ने दहेज प्रताड़ना का झूठा केस राजकुमार, उसकी मां और पिता के खिलाफ दर्ज कराया था। उन्होंने यह भी कहा कि उसके भाई ने उससे कहा था कि साथ नहीं दे पाएंगे, और जब वह मदद के लिए गया, तब तक देर हो चुकी थी। वही दूसरी ओर, मृतक की पत्नी सरिता देवी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। स्थानीय सरपंच अफाक आलम के अनुसार मृतक और उसके परिजनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण बिशनपुर थाना में भी शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)