google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटे डंपी तिवारी बाबा*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। गंगा में आये विनाशकारी बाढ़ के चलते गंगा किनारे रहने वाले लोगों दिहाड़ी मजदूर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घर पानी में डूब जाने के कारण बहुत सारे लोग बेघर हो गए है। उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है।आज वरुणा नदी के किनारे बसे पांडेयपुर,हुकुलगंज सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य में मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा अपने पूरी टीम के साथ जुड़ कर नाव के सहारे बाढ़ में डूबे घरों तक जा कर राहत सामग्री (गुड,लाई,दूध,ब्रेड, दाल,चावल, आटा) लोगो में वितरित किया।

उहोंने कहा इस विषम परिस्थिति में हम सभी को किसी भी भेद भाव के ऊपर उठ कर लोगो की मददत को आगे आने की जरूरत है,वही सरकार द्वारा किए जा रहे मददत को और अधिक करने की मांग भी सरकार से किया जिससे लोगों को इस कठिन घड़ी में राहत मिल सके।उनके साथ राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश विक्की, बाहुबली दुर्गेश पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)