दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: – आने वाले रथ यात्रा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ विकास कुमार राय ने की, जबकि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे ।
बैठक में रथ यात्रा के आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर जोर दिया गया। एसडीओ ने कहा कि रथ यात्रा धार्मिक आस्था का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से दूर रहें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा की रथ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखेगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
बैठक मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और रथ यात्रा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।
अंत में प्रशासन की ओर से यह संदेश दिया गया कि रथ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी नागरिक इसमें सहयोग करें और मिल-जुलकर पर्व को सफल बनाएं।
मौके पर अंतर्राष्ट्रीय जुना अखाड़ा के उपाध्यक्ष सह् रथ कमिटी के संरक्षक विद्यानंद सरस्वती महाराज, इंदिरानंद सरस्वती, भाजपा जिला महामंत्री मधु गौराई, रजिया सुलताना सहित सभी गन्य-मान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



