मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर।
झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाकीम प्रसाद महतो और संचालन प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने की । झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला अध्यक्ष गण उपस्थित हुए ।
प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान के साथ समाजिक सुधार के कार्यक्रमों में और तेज़ी लाने के लिए विचार हो। इस बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए समाज को सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि संगठन के माध्यम से लोगों को उत्साहित और प्रोत्साहित कर उनके सुख- दुख का साथी बनने की जरूरत है। सभा को केन्द्रीय पदाधिकारीयो में सलाहकार समिति के देव चरण दांगी, रविन्द्र वर्मा, नरेश वर्मा, बसंत मेहता, संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद वर्मा, अजय कुशवाहा, उचित महतो, श्याम सुंदर प्रसाद, बैजनाथ मेहता, भरत नारायण मेहता, महिला प्रदेश अध्यक्षा लीलावती मेहता, इन्द्रमणी देवी, महासभा के जिला अध्यक्षों में हजारीबाग के मुकुटधारी महतो, धनबाद के लाल बाबू सिंह कुशवाहा, बोकारो के सुनील महतो, चतरा के केदार दांगी, लातेहार के भुषण कुशवाहा, कोडरमा के विरेन्द्र प्रसाद मेहता, रामगढ़ के चतर्भुज कश्यप सहित स्थानिय वक्ताओं में जय नरायण मेहता, डेगलाल मेहता, बालेश्वर दांगी, रामेश्वर राम मेहता, उपेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण प्र कुशवाहा, गीन्नी देवी युवा प्रदेश समिति के संगठन सचिव सतीश दांगी, राजाराम महतो, लालदेव मेहता आदि लोगों ने बैठक में विचार प्रकट किए। इस बैठक में महासभा ने मुख्य संरक्षक भुनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में महासभा के कोर कमिटि का गठन किया गया साथ ही कोर कमिटि की प्रथम बैठक 13 जूलाई 2025 को इटखोरी चतरा में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता शंभू कुमार द्वारा दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



