google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

होली को लेकर निमडीह थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

निमडीह थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि थाना प्रभारी संतान कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने पर बल दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही नियमित गश्ती अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। बाइक स्टंट, तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रशासन ने अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)