दैनिक समाज जागरण ददन सोनी अकोढ़ी गोला रोहतास
रोहतास जिले के आयरकोठा थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केशरी की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर कमिटी के अध्यक्ष, सदस्यों,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने एवं मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को कई निर्देश दिए जिसमें डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध हैं। मोहर्रम कमिटी के खलीफा अपनी कमिटी के दस-दस लोगों का नाम व उनका आधार कार्ड जुलूस लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ जमा करें। आवेदन में रूट चार्ट भी जमा करने के लिए निर्देशित किया गया। कुसुम कुमार केशरी ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि कमिटी के द्वारा असमाजिक तत्वों को बढ़ावा नहीं दिया जाए किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में ना लें उसके बारे में पुलिस को तत्काल सूचना देना होगा वैसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उसके विरुद्ध पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, हरिद्वार प्रसाद, महबूब आलम, मुन्नी लाल साह, रजनीश उपाध्याय, मकबूल अंसारी, कुर्बान अहमद, इम्तियाज अंसारी,रेयाजुदीन अंसारी,साबिर हुसैन,सलामत अंसारी, बब्लू अंसारी, थाना के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



