google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज के पियरपुरा थाने में हुई मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

ज़माज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ शुक्रवार पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पियरपुरा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अपर थाना अध्यक्ष कृष्णा कांत यादव ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों से अपर थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे तथा सादगी के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान हंगामा करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले के ऊपर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, डीजे बजाते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही ताजिया जुलूस के लिए कमिटी के खलीफा को लाइसेंस लेने होंगे और निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकालने होंगे।
मौके पर अपर थाना अध्यक्ष कृष्णकांत यादव, एसआई राहुल प्रताप, मजलूम अंसारी, आशिक अंसारी, सैफ अली, शमशाद आलम, राजमोहन राय, कंचन यादव सहितं अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)